गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन, में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन,  में  हिंदी  भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।  जिसमें विद्यालय के कक्षा  छठी   से   आठवीं  तक  के   विद्यार्थियों ने  भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की माननीय प्रधानाचार्या  श्रीमती  गुरुमंत कौर  गिल  के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों ने भाषण  के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता एवं रचनात्मकता का विकास करना था।

अतिथि  के  रूप  में  अमित  कुमार  झा( यूनियन  बैंक  ऑफ इंडिया हिंदी  शाखा  के  प्रमुख)  ने  विद्यार्थियों  को  प्रोत्साहित  किया l

 प्रधानाचार्या महोदया ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया  और विजेताओं  को  पुरस्कार देकर  सम्मानित  किया गया l